दिल्ली में कोविड-19 के 120 नये मामले सामने आये

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 120 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - March 26, 2022 / 10:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 120 नये मामले सामने आये लेकिन संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। वहीं संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत रही। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

विभाग के अनुसार ये मामले एक दिन पहले किए गए 27,182 जांच से सामने आए।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि 120 नये मामलों के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,64,478 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 26,150 है।

दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट के बीच, पिछले कुछ हफ्तों में यहां घर पर पृथकवास तहत मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। यह वर्तमान में 322 है।

शनिवार के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 86 कोविड मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

भाषा अमित माधव

माधव