नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नए मामले सामने आए और महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि एक दिन पहले 11,241 नमूनों की जांच की गई थी जिसमें संक्रमण के नए मामलों का पता चला।
दिल्ली में संक्रमण की दर 1.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक संक्रमण के 18,65,620 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 26,155 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भाषा यश पवनेश
पवनेश