प्रयागराज में कोरोना से 1,267 व्यक्ति संक्रमित, 21 व्यक्तियों की मृत्यु

Ads

प्रयागराज में कोरोना से 1,267 व्यक्ति संक्रमित, 21 व्यक्तियों की मृत्यु

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 08:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

प्रयागराज, 29 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बृहस्पतिवार को 1,267 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं 21 व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई।

जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 13,691 नमूने लिए गए जिसमें से 1,267 नमूने कोरोना से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 1627 व्यक्तियों ने घर में पृथक-वास पूरा किया। वहीं विभिन्न अस्पतालों से 56 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई।

भाषा – राजेंद्र

रंजन

रंजन