पुडुचेरी में कोविड-19 के 129 नए मामले
पुडुचेरी में कोविड-19 के 129 नए मामले
new covid-19 cases in Puducherry : पुडुचेरी, छह जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,821 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
केंद्रशासित प्रदेश में बुधवार को 73 और मंगलवार को 66 मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में 129 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29, 821 हो गई। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी क्षेत्र में 84, कराइकल में 36 , माहे में आठ और यानम में एक मामला सामने आया।
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,881 बनी हुई है। श्रीरामुलु ने बताया कि 399 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में टीके की 14,20,267 खुराक लग चुकी है, जिनमें से 8,48,113 पहली और 5,72,154 दूसरी खुराक है।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा

Facebook


