स्कूल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग, थप्पड़ का बदला लेने स्टूडेंट ने प्रिंसिपल को मारी गोली, मची खलबली
12th student shot the principal three times : टीचर्स ने प्रिंसिपल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीतापुर। UP crime news : उत्तप्रदेश के सीतापुर से वारदात की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक स्टूडेंट ने प्रिंसिपल को ही दनादन तीन गोली मार दी। छात्र चौथी गोली भी मारने की फिराक में था तब फायरिंग की आवाज सुनकर टीचर्स और छात्र वहां आ गए। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं टीचर्स ने प्रिंसिपल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
UP crime news : जानकारी के अनुसार यह वारदात सदरपुर थाना क्षेत्र के आर्दश राम स्वरूप इंटर स्कूल कॉलेज की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे प्रिंसिपल राम स्वरूप वर्मा अपने रूम में बैठे थे तभी आरोपी छात्र वहां पहुंचा और गोली चला दी।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी इस दिन भारत में लॉन्च करेंगे 5जी सर्विस, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में करेंगे 5G सेवा की शुरुआत
UP crime news : पुलिस ने बताया कि छात्र ने पहले प्रिंसिपल को नमस्ते किया इसके बाद उसने तुरंत तमंचा निकाल लिया। यह देखकर प्रिंसिपल ने भागने की कोशिश की। तभी छात्र ने फायरिंग कर दी। प्रिंसिपल को कमर में पीछे की ओर तीन गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : पड़ोसी के बेडरूम में बेड के नीचे ऐसा काम कर रही थी पत्नी, अचानक आ धमके पति परमेश्वर, दिया ऐसा ‘आशीर्वाद’
थप्पड़ मारने से था नाराज
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र की लापरवाही पर प्रिंसिपल ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई थी। प्रिंसिपल ने छात्र को सबके सामने जोरदार थप्पड़ लगाई थी। इससे गुस्सा होकर आरोपी ने क्लास की कुर्सियां तक तोड़ दी। वहीं वापस लौटकर प्रिंसिपल को गोली मार दी। इस घटना से स्कूल में सनसनी फैल गई।

Facebook


