दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 5, 2019 6:11 pm IST

हैदराबाद: तेलंगाना के महबूबनगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि हादसे से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। दरअसल एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन पहिया वाहन को टक्कर मार दी। बताया गया कि वाहन में 18 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई।

Read More: धारा 370 खत्म होते ही महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला सहित दो अन्य नेता हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार महबूबनगर जिले में रहने वाला एक परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने तीन पहिया वाहन में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को चपेट में ले लिया। हादसे से परिवार के 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक सदस्य की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

Read More: मूसलाधार बारिश ने रोका ट्रेनों का रास्ता, बदला गया मुंबई और गुजरात जाने वाली गाड़ियों का रूट

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने मृतकों के प्रति शोक जताया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों को सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

Read More: उफनती नदी पार करने के दौरान बह गई महतारी एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे ड्राइवर सहित दो युवक

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Sa881l_RKdw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"