अंडमान में कोविड-19 के 13 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,463 पहुंची

Ads

अंडमान में कोविड-19 के 13 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,463 पहुंची

  •  
  • Publish Date - November 10, 2020 / 04:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 10 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 4,463 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से आठ ने हाल में यात्रा की थी, जबकि पांच नए मरीजों की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

अधिकारी ने बताया कि अब यहां 164 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 4,239 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 60 मरीजों की मौत इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से हो चुकी है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी