कर्नाटक में कोविड-19 के 1301 नये मामले, 17 मरीजों की मौत
कर्नाटक में कोविड-19 के 1301 नये मामले, 17 मरीजों की मौत
बेंगलुरु, 27 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,301 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.45 लाख हो गयी जबकि 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,248 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,614 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28,88,520 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,970 हो गयी है।
बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 386 नये मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई। दक्षिण कन्नड़ जिले में 248 नये मरीज मिले और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके अलावा हासन में 117, उडुपी में 106, कोडगु में 78, मैसुरु में 72 और शिवमोग्गा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नये मामले सामने आए।
राज्य में अब तक 4.28 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,86,900 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। कर्नाटक में अब तक 3.96 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


