केरल में सामने आए कोविड-19 के 13,468 नए मामले, 117 मरीजों की मौत

Ads

केरल में सामने आए कोविड-19 के 13,468 नए मामले, 117 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 13, 2022 / 07:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (भाषा) केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,468 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 53,17,490 तक पहुंच गई।

केरल में लगातार दूसरे दिन 10,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में बुधवार को 12,742 मामले सामने आए थे।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बृहस्पतिवार को 117 मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में अब तक 50,369 मरीज इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ चुके हैं।

इसके मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,252 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक 52,11,014 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। केरल में फिलहाल 64,529 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा

शफीक राजकुमार

राजकुमार