हिमाचल में कोविड-19 के 138 नए मामले, चार मरीजों की मौत

Ads

हिमाचल में कोविड-19 के 138 नए मामले, चार मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 3, 2021 / 10:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

शिमला, तीन नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,24,557 हो गयी। इस बीच संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,749 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांगड़ा जिले में दो मरीजों की मौत हुई जबकि ऊना और शिमला जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

हिमाचल में बीते 24 घंटे के दौरान 70 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,18,931 हो गयी है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,860 हो गयी है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश