हरियाणा में कोविड-19 के 14 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 14 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 14 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 14, 2021 10:03 pm IST

चंडीगढ़, 14 अगस्त (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,186 हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,657 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि नए मामलों में से चार मामले गुड़गांव और दो-दो मामले पंचकूला और पलवल से सामने आए हैं। वहीं रोगी की मौत पानीपत में हुई।

हरियाणा में फिलहाल 654 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 7,59,875 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.66 प्रतिशत है।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में