पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 07:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

पुडुचेरी, 28 जून (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 1,16,789 हो गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।

विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित राज्य में पिछले एक दिन में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई। महामारी से अब तक 1,745 लोगों की मौत हो चुकी है। कराईकल, माहे और यनम में पिछले एक एक घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। कुमार ने कहा कि अभी 2,479 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,12,565 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 37,197 स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के 22,882 कर्मियों को टीका दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष या उससे ऊपर या पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष की आयु से अधिक के 3,53,754 लोगों को टीका दिया जा चुका है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा