पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,445 नए मामले

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,445 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 22, 2021 / 07:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

पुडुचेरी, 22 मई (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,445 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,612 हो गई।

वहीं, संक्रमण से 30 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,325 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों की जानकारी 9,092 नमूनों की जांच से हुई और संक्रमण दर 15.89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी क्षेत्र से संक्रमण के 1,140 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कराइकल से 203, यानम से 75 और माहे से 27 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 2,011 मरीज मुक्त हुए हैं। यहां मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.40 फीसदी और 80.27 फीसदी है।

यहां फिलहाल 17,340 मरीजों का उपचार हो रहा है और अब तक 75,947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 34,133 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे 20,921 लोगों को टीके लगे हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च से अब तक वरिष्ठ नागरिक और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के 1,33,845 लोगों को टीके लगे हैं।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद