नोएडा में 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: September 12, 2021 12:48 pm IST

नोएडा, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है जिसने जबरन उसके घर में घुसकर बलात्कार किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि किशोरी के पिता ने घटना के संबंध में थाना सेक्टर 39 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोस में रहने वाले दिनेश नामक युवक ने 9 सितंबर को उनकी बेटी का बलात्कार किया।

शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी घटना के दिन से ही गुमसुम रह रही थी। उसने शनिवार देर रात को इस बाबत अपने पिता को बताया। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मामला कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

भाषा शोभना यश


लेखक के बारे में