तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 13, 2021 / 06:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

हैदराबाद, 13 फरवरी (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले 2.96 लाख पहुंच गए। संक्रमण के कारण 1,614 लोगों की मौत हुई है।

सरकारी बुलेटिन में 12 फरवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े बताए गए हैं जिनके मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 31 मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी जिले में 13 और मेडचल मल्काजगिरी जिले में 11 मामले आए हैं।

राज्य में संक्रमण के कुल मामले 2,96,428 हो गए हैं जबकि 2,93,033 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 1781 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत