दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1568 नए मामले, 156 और मरीजों की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1568 नए मामले, 156 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,568 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 156 और मरीजों की मौत हो गई।

दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर में मामूली गिरावट देखी गई और अब यह 2.14 रह गई है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के मामले दो हजार से कम देखे गए। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 23,656 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,19,986 हो गए हैं और अब तक 13.7 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश माधव

माधव