झारखंड में संक्रमण से 16 और मौतें, 1601 नये मामले

Ads

झारखंड में संक्रमण से 16 और मौतें, 1601 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 9, 2020 / 07:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

रांची, आठ सितंबर (भाषा) झारखंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से होने वाली मौतों की संख्या 512 पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 1601 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 56,897 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में अभी तक कुल 56897 लोग संक्रमित हुए हैं, इनमें से 40659 लोग इलाज के बाद अपने घर लौट चुके हैं, 15726 लोगों का इलाज फिलहाल चल रहा है, वहीं 512 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा