लद्दाख में मिले कोविड-19 के 16 नए मामले

Ads

लद्दाख में मिले कोविड-19 के 16 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 3, 2022 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

लेह, तीन अगस्त (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 16 नए मामले मिलने के साथ ही अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या यहां बढ़कर 28,915 हो गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा यह सभी मामले लेह से सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब तक कुल 28,585 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण अब तक 228 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। इसमें से 168 मौत लेह और 60 मौत करगिल में हुईं।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 93 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें लद्दाख के 79 और करगिल के 14 मरीज शामिल हैं।

भाषा

फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत