कांग्रेस ने अदाणी समूह से जुड़े मामलों के निस्तारण को लेकर सेबी पर कटाक्ष किया

Ads

कांग्रेस ने अदाणी समूह से जुड़े मामलों के निस्तारण को लेकर सेबी पर कटाक्ष किया

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 07:33 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा अडाणी समूह की पांच कंपनियों से संबंधित मामलों को 1.5 करोड़ रुपये के भुगतान पर निपटाए जाने को लेकर सवाल उठाया और कटाक्ष करते हुए कहा कि बाजार नियामक ने कितना अद्भुत साहस दिखाया है।

सेबी ने संबद्ध पक्षों के बीच लेनदेन के खुलासे से जुड़े कथित नियम उल्लंघन के मामले में अदाणी समूह की पांच कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही का निपटारा किया है। इन कंपनियों ने सम्मिलित रूप से 1.50 करोड़ रुपये के निपटान शुल्क का भुगतान किया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेबी ने कितना अद्भुत साहस दिखाया है। मोदानी समूह की पांच कंपनियों ने संबंधित-पक्ष लेनदेन के खुलासे से जुड़े कथित उल्लंघन के मामले में सेबी के साथ कुल 1.5 करोड़ रुपये में समझौता किया है।’’

सेबी के निपटान आदेश के मुताबिक, मामले में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड, एब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (पूर्व में अदाणी विल्मर लिमिटेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (पूर्व में अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड) शामिल हैं।

सेबी की पड़ताल अदाणी समूह के खिलाफ जारी हिंडनबर्ग रिपोर्ट में उठाए गए आरोपों और कॉरपोरेट संचालन से जुड़े मुद्दों की जांच के तहत की गई थी। इसमें सूचीबद्धता नियमों और तत्कालीन सूचीबद्धता समझौते के संभावित उल्लंघनों की भी जांच की गई थी।

भाषा हक नरेश

नरेश