हरिद्वार से मादक पदार्थ के 18,000 कैप्सूल बरामद

Ads

हरिद्वार से मादक पदार्थ के 18,000 कैप्सूल बरामद

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 07:41 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 07:41 PM IST

देहरादून, 12 मई (भाषा) उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने हरिद्वार जिले में लाखों रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ ट्रामाडोल के 18,000 कैप्सूल बरामद किए हैं।

एसटीएफ ने मंगलवार को बताया कि हरिद्वार जिले के लंढौरा में मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) की टीम की कार्रवाई के दौरान ये कैप्सूल बरामद हुए हैं।

कार्यबल ने बताया कि बरामद कैप्सूल प्रतिबंधित नशीली श्रेणी के हैं।

एसटीएफ ने बताया कि कैप्सूल जब्त करने के बाद स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाषा दीप्ति जोहेब

जोहेब