NEET-UG 2026 Paper Leak || Image- AI Generated file
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक के आरोपों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तारीख बाद में घोषित होगी। (NEET-UG 2026 Paper Leak Full Story) जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार पेपर लीक करने वाले गिरोह ने पहले से “गेस पेपर” या “क्वेश्चन बैंक” तैयार किया था। इसमें दिए गए सवाल असली NEET प्रश्नपत्र से 95 से 100 प्रतिशत तक मेल खाते थे। खासतौर पर बायोलॉजी और केमिस्ट्री विषय में सवाल लगभग पूरी तरह समान पाए गए।
#WATCH | दिल्ली: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर NTA के DG अभिषेक सिंह ने कहा, “7 मई की रात को हमें एक व्हिसलब्लोअर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर एक पेपर मिला था जिसमें कुछ प्रश्न थे जो परीक्षा के प्रश्न से मेल खा रहे थे। हमने सभी को विश्वास… pic.twitter.com/woKpij2oQA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
सूत्रों के मुताबिक, बायोलॉजी के सभी 90 सवाल गेस पेपर से मेल खाते थे, जबकि केमिस्ट्री के 45 में से 35 सवाल एक जैसे पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर सवालों का मिलान होना बेहद गंभीर मामला है और इससे पेपर लीक की आशंका मजबूत होती है।
बताया जा रहा है कि लीक हुए सवाल फिजिकल कॉपी और डिजिटल माध्यम दोनों से फैलाए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के सीकर जैसे कोचिंग हब में यह गेस पेपर परीक्षा से करीब एक महीने पहले पहुंच गया था और छात्रों को बेचा भी गया। (NEET-UG 2026 Paper Leak Full Story) मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। NTA ने कहा कि 7 मई तक परीक्षा में गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली थीं, जिन्हें 8 मई को जांच एजेंसियों को भेजा गया।
NTA ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। एजेंसी ने साफ किया कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इस साल NEET-UG परीक्षा के लिए करीब 23 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी। (NEET-UG 2026 Paper Leak Full Story) यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब दो साल पहले भी NEET परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस बार NTA ने GPS ट्रैकिंग और CCTV निगरानी जैसे कड़े सुरक्षा इंतजाम करने का दावा किया था।
इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बार CBI जांच का सहारा लेकर मामले को टालने की कोशिश करती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’