Udhayanidhi Stalin Statement Controversy/Image Credit: X Handle
Udhayanidhi Stalin Statement Controversy: नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा में लोकतंत्र के मंदिर में एक बार फिर ‘सनातन धर्म’ को लेकर तीखी बयानबाजी हुई। विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन ने 2023 के अपने उसी विवादित एजेंडे को हवा दी, जिसने देश भर में बवाल खड़ा किया था। उदयनिधि ने साफ तौर पर कहा कि, सनातन का अंत होना चाहिए। चौंकाने वाली बात ये थी कि जिस वक्त उदयनिधि ये बातें कह रहे थे, सूबे के मुख्यमंत्री विजय उनके ठीक सामने बैठे थे। उदयनिधि की स्पीच के बाद विजय ने हाथ जोड़े।
उदयनिधि स्टालिन ने 2023 ने कहा था कि, सनातन को मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह खत्म करना होगा।
उदयनिधि के इस बयान पर बीजेपी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। (Udhayanidhi Stalin Statement Controversy) बीजेपी ने इसे ‘विभाजनकारी नफरत की राजनीति’ बताया है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि क्या DMK और विपक्षी गठबंधन का यही असली चेहरा है?
उदयनिधि स्टालिन के इस दोहराए गए बयान ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, (Udhayanidhi Stalin Statement Controversy) खासकर उत्तर भारत में जहां सनातन एक बड़ा चुनावी मुद्दा है।
इन्हे भी पढ़ें:-