बेंगलुरू, दो मार्च (भाषा) कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 188 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,41,453 हो गयी, जबकि 12 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,969 हो गयी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 816 रोगी संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 38,97,239 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,207 हो गयी है।
बुलेटिन के अनुसार बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 106 नए मामले सामने आए तथा चार और मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 40,898 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। अब तक कुल 6.45 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 0.45 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 6.38 प्रतिशत हो गयी है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव