अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 188 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 188 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 12, 2021 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

ईटानगर, 12 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 188 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,793 हो गई। वहीं, तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 251 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नए 188 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 54, लोअर सुबनसिरी में 15 और त्वांग में 12 मामले सामने आए। राज्य में अभी 2,488 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 48,054 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 94.61 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 4.12 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 9,90,843 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 8,95,956 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा