अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 1.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दंपति गिरफ्तार

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 1.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दंपति गिरफ्तार

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 1.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दंपति गिरफ्तार
Modified Date: September 2, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: September 2, 2026 6:36 pm IST

अहमदाबाद, दो सितंबर (भाषा) बैंकॉक से यात्रा कर रहे एक दंपति के कब्जे से बुधवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लगभग दो किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि बरामद सामान कथित तौर पर उनके ट्रॉली बैग के भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त हिस्सों में छिपाकर रखा गया था।

सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह दंपति बैंकॉक से थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी-343 से यहां दो सितंबर को पहुंचा, जहां अहमदाबाद की सीमा शुल्क की हवाई आसूचना इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने दोनों के बारे में उपलब्ध जानकारी और यात्रा का विश्लेषण करने तथा उनके सामान एवं वस्तुओं की जांच के आधार पर उन्हें रोककर यह कार्रवाई की।

बयान के मुताबिक, जब उनके सामान की विस्तृत जांच की गई तो अधिकारियों को दोनों बैग के भीतर बनाए गए गुप्त हिस्से मिले। प्रत्येक बैग के इन हिस्सों से पांच-पांच पैकेट बरामद हुए जिनमें हरे रंग का पदार्थ भरा हुआ था।

इसके अनुसार, पदार्थ की प्रारंभिक जांच में इसके गांजा होने की पुष्टि हुई है। इन 10 पैकेटों का कुल वजन 1,928 ग्राम पाया गया है।

प्रतिबंधित मादक पदार्थ को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में