अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 19 नए मामले

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 19 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 04:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 19 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 19 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 4,593 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ मरीजों ने हाल में यात्रा की थी, वहीं 10 की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि इस बीच 15 और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब 154 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4,378 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और 61 की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,11,166 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से दो की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

भाषा स्नेहा रंजन

रंजन