बेगमपुर में 19 वर्षीय युवक की हत्या

Ads

बेगमपुर में 19 वर्षीय युवक की हत्या

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 10:42 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 10:42 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली के बेगमपुर में एक वन क्षेत्र में सोमवार को 19 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी का शव मिला, जिसपर चाकू से वार किए जाने के निशान हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमलावर पीड़ित के परिचित थे और हत्या व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई होगी।

बिहार के सीतामढी जिले का मूल निवासी चंदन अपने भाई के साथ बुध विहार में किराए के मकान में रहता था और शहर की एक फैक्टरी में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि वह रविवार को लापता हो गया।

पुलिस ने कहा कि उन्हें सोमवार दोपहर सेक्टर 23 के जंगल में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। एक टीम मौके पर पहुंची और उसे शव पर चाकू के वार के कई घाव मिले।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए चंदन के सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप