कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,913 नए मामले

Ads

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,913 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 03:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

बेंगलुरु, 13 जुलाई (भाषा) कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,913 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 28,74,597 हो गए और मृतकों की संख्या 35,944 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 2,489 मरीज ठीक हो गए।

राज्य में अब तक 28,04,396 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 34,234 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश माधव

माधव