ओडिशा में कोविड-19 के 197 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 197 नए मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 29, 2021 / 06:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

भुवनेश्वर, 29 नवंबर (भाषा) ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 197 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,48,880 तक पहुंच गयी। नए संक्रमितों में 25 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,409 हो गयी है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 94 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद संबलपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

बारगढ़ जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई। राज्य के 11 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में 52,228 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,333 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10.38 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 221 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में अब तक करीब 1.54 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

भाषा

रवि कांत नरेश

नरेश