राज्यों, अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की उपयोग में नहीं लाई गई 2.01 करोड़ खुराक अब भी उपलब्ध

Ads

राज्यों, अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की उपयोग में नहीं लाई गई 2.01 करोड़ खुराक अब भी उपलब्ध

  •  
  • Publish Date - July 5, 2021 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की उपयोग में नहीं लाई गई 2.01 करोड़ से अधिक खुराक अब भी उपलब्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि 36.97 करोड़ से अधिक खुराक सभी स्रोतों से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई है। इनमें कुल 34,95,74,408 खुराक की खपत हुई, जिनमें बर्बाद हुए टीके भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीके का सार्वभौमीकरण करने का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।

भाषा

सुभाष माधव

माधव