तेलंगाना में कोविड-19 के 2,154 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,154 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

हैदराबाद, सात अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,154 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.04 लाख हो गई। वहीं संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,189 हो गई।

छह अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों को समाहित करते हुए जारी किए गए एक सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 303 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 205, मेडचल मल्काजगिरि में 187 नए मामले सामने आए हैं।

अब तक राज्य में 1.77 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और फिलहाल 26,551 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं छह अक्टूबर को कोविड-19 के 54,277 नमूनों की जांच हुई, जबकि अब कुल 33.46 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। । राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.58 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 86.45 फीसदी है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश