अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 ताजा मामले

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 ताजा मामले

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 06:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 26 अक्टूबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 20 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे वहां कोविड-19 के मामले सोमवार को बढ़कर 4,245 हो गये।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान 18 नए मामले सामने आए, जबकि दो मरीजों ने बाहर की यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी से 15 और लोग ठीक हुए हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में अब कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 204 है, जबकि 3,983 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। 58 मरीज अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 82,626 और नमूनों की जांच की है।

भाषा कृष्ण शाहिद

शाहिद