पश्चिम बंगाल में 44 वर्षीय साथी की हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Ads

पश्चिम बंगाल में 44 वर्षीय साथी की हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 28, 2023 / 12:59 AM IST,
    Updated On - November 28, 2023 / 12:59 AM IST

कल्याणी, 27 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अपने साथी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के आरोप में 20 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह महिला 44 वर्षीय पुरूष के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंधों में थी। यह पुरूष शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला झारखंड के जमशेदपुर के इस पुरूष के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।

पुलिस के अनुसार शनिवार को यह पुरूष मदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गांगुली पारा में उससे मिलने आया था और दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि महिला ने उसे गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार अदालत ने महिला को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन