गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 200 नए मामले

गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 200 नए मामले

गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 200 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 30, 2020 7:13 am IST

नोएडा, 30 अक्टूबर ( भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जिले में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 164 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,125 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 16,432 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 17,625 हो गए हैं।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में