बड़ा झटका.. एक साथ 21 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, NDPP का थामा दामन

Ads

21 MLA Left party : विधानसभा में एनपीएफ के पास अब चार विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 12 और दो निर्दलीय विधायक हैं

  •  
  • Publish Date - April 30, 2022 / 01:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

कोहिमा, नगालैंड में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 21 विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: महंगाई का एक और झटका.. फिर बढ़े सीएनजी गैस के दाम, जानिए नए रेट

एनडीपीपी के प्रवक्ता एम आर जमीर ने कहा कि एनपीएफ के इन विधायकों के दल बदलने के बाद पार्टी के पास 60 सदस्यीय विधानसभा में अब 42 विधायक हैं। एनपीएफ के पास पहले 25 विधायक थे।

यह भी पढ़ें:  ‘राम धूर्त व्यक्ति थे…सीता को फंसाया…अच्छे इंसान थे रावण’ वायरल हुआ महिला महिला असि​स्टेंट प्रोफेसर का ऑडियो

विधानसभा में एनपीएफ के पास अब चार विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 12 और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमार ने 21 एनपीएफ विधायकों के पार्टी बदलने के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  शादी समारोह पर लगी पाबंदी, स्कूल-कॉलेज बंद, बाजार भी हुआ टोटल लॉक, कोरोना संक्रमण के चलते यहां की सरकार ने लिया फैसला

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है। दो दिन पहले एनपीएफ अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा था कि पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें:  Rubina Dilaik ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, बोल्डनेस देख लगेगा झटका