दिल्ली में कोरोना वयारस के 212 नए मामले, 25 और लोगों की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वयारस के 212 नए मामले, 25 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 10:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 212 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 25 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर गिरकर 0.27 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण से अब तक कुल 24,876 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को 228 नए मामले आए थे और 12 संक्रमितों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.32 फीसदी थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आठ मार्च को संक्रमण के 239 और नौ मार्च को 320 मामले आए थे।

भाषा नोमान सिम्मी

सिम्मी