कोलकाता में 22 बम जब्त किये गये

Ads

कोलकाता में 22 बम जब्त किये गये

  •  
  • Publish Date - January 2, 2021 / 07:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

कोलकाता, दो जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के इंटाली इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत से शनिवार को 22 बम जब्त किये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस इमारत के चार मालिकों और प्रवर्तक को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल और कोलकाता पुलिस के कर्मियों ने सर सैयद अहमद रोड पर स्थित एक इमारत पर छापा तथा दो बक्से में रखे ये बम जब्त किये।

अधिकारी के मुताबिक कोलकाता पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इन बमों को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र