गुजरात में कोविड-19 के 22 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 22 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 22 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 10, 2022 10:22 pm IST

अहमदाबाद, 10 अप्रैल (भाषा) गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 22 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 12,24,047 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,942 पर बनी हुई है।

विभाग ने बताया कि रविवार को सात और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक 12,12,976 लोग ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 129 है और रविवार को 6,490 लोगों को टीके की खुराक दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में