नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तर दिल्ली में कथित तौर पर संचालित हो रहे एक जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 6.2 लाख रुपये नकद जब्त किए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह छापा रविवार तड़के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में सोम बाजार स्थित एक इमारत में मारा गया।
पुलिस ने बताया कि उसे परिसर में जुआ अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम ने इमारत पर छापेमारी की।
एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने 22 लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें से दो कथित संचालक भी शामिल हैं। इन दोनों को नकदी लेकर मौके से भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया।
अधिकारी ने बताया कि मौके से करीब 6.2 लाख रुपये नकद और सट्टेबाजी से संबंधित सामान भी जब्त किया गया।
भाषा प्रचेता धीरज
धीरज