अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 231 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 231 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

ईटानगर, 20 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 231 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर रविवार को 32,923 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या 159 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 2,601 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 30,163 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां स्वस्थ होने की दर 91.62 फीसदी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 4.82 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल