केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,474 नए मामले

Ads

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,474 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 28, 2021 / 07:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (भाषा) गत दो दिन से दो हजार से कम मामले सामने आने के बाद, मंगलवार को केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,474 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,27,403 हो गई।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि महामारी से 244 और मौतें दर्ज की गईं, जिसके बाद मृतकों की संख्या 47,066 पर पहुंच गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, इन 244 मौतों में से 38 पिछले कुछ दिन में हुई और 206 को केंद्र के नए दिशा निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आधार पर, कोविड-19 से हुई मौत घोषित किया गया। राज्य में अभी कोविड के 20,400 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सोमवार से 3052 और लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिसके बाद राज्य में बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या 51,71,080 हो गई है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप