दिल्ली में कोविड-19 के 249 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 249 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 10:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 249 नए मामले आए और संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई वहीं, संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार आज लगातार दूसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में संक्रमण से अब तक 26,134 लोगों की जान गई है। ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार नए मामलों के सामने आने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,61,712 हो गयी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 42,364 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 274 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत रही।

दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 302 मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत रही और चार लोगों की मृत्यु हुई। दिल्ली में 13 जनवरी को संक्रमण के 28,867 मामले आए थे जिसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी जो संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान सबसे अधिक थी।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन