दिल्ली में कोविड के 258 नये मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं; संक्रमण की दर 0.71 फीसदी

Ads

दिल्ली में कोविड के 258 नये मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं; संक्रमण की दर 0.71 फीसदी

  •  
  • Publish Date - February 28, 2022 / 09:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोविड के 258 नये मामले आए लेकिन संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में संक्रमण की दर 0.71 फीसदी दर्ज की गई।

ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अभी कुल 18,59,892 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 26,122 लोगों की मौत होने की सूचना है।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन पहले कोविड के 36,584 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में रविवार को कोविड के 484 नये मामले आए और संक्रमण की दर 0.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा अर्पणा माधव

माधव