तेलंगाना में कोविड-19 के 259 नये मामले, एक और मरीज की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 259 नये मामले, एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - September 16, 2021 / 09:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

हैदराबाद, 16 सितंबर (भाषा) तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 259 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,62,785 हो गई। राज्य में महामारी से एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की तादाद बढ़ कर 3,900 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 72 नये मामले सामने आए। इसके बाद खम्मम जिले में 22 और वारांगल शहरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नये मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 301 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,53,603 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 5,282 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 58,261 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 2,57,11,341 नमूनों की जांच हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.61 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा

रवि कांत प्रशांत

प्रशांत