ऋषिकेश के होटल ताज में 26 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

Ads

ऋषिकेश के होटल ताज में 26 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

ऋषिकेश, 26 मार्च (भाषा) यहां स्थित टाटा ग्रुप के पाँच सितारा होटल ताज में 26 कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं ।

पढ़ें- प्रदेश के छात्र अब पढ़ेंगे रामचरित मानस साइंस, क…

नरेन्द्रनगर की उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है ।

पढ़ें- रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, शनिवार रात 9 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन.. होली के द…

उन्होंने बताया कि ताज होटल में जांच के लिए अभी और लोगों के भी नमूने लिए जा रहे हैं । जांच रिपोर्ट आने के बाद कोविड 19 से पीडित लोगों को पृथक-वास में रखा जाएगा और ताज होटल को संक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई होगी ।

पढ़ें- मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर का बेटा ‘बटाटा’…

उसके बाद ताज ऋषिकेश को अतिथियों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। फिलहाल होटल में कोई अतिथि नहीं है।