केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2605 नए मामले

Ads

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2605 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 24, 2021 / 08:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 24 दिसंबर (भाषा) केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 2605 नए मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 52,19,062 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 342 लोगों की मौत दर्ज किए जाने के बाद मृतकों की संख्या 46,203 हो गई है।

इन 342 मौतों में से 31 पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई हैं जबकि केंद्र के दिशा-निर्देश तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर मिली अपीलों के बाद 311 मौतों को कोविड के कारण मृत्यु माना गया है।

तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 534 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद एर्णाकुलम में 496 और कोझिकोड में 252 मामले मिले हैं।

विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 25,586 है जिनमें से सिर्फ 8.8 फीसदी संक्रमित राज्य के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस बीच 3281 और मरीज संक्रमण से उबर गए जिसके बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या शुक्रवार को 51,58,423 पर पहुंच गई।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप