अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 266 नए मामले, संक्रमण दर 23 प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 266 नए मामले, संक्रमण दर 23 प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 266 नए मामले, संक्रमण दर 23 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 16, 2022 4:12 pm IST

ईटानगर, 16 जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 89 ज्यादा थे। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में सेना के दो कर्मी, सीआरपीएफ का एक जवान और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक अधिकारी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के 56,493 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 282 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल में पिछले 24 घंटे में कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। पूर्वोत्तर के इस राज्य में चार जनवरी से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में अभी 1,070 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण की दर 23 प्रतिशत है।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में