दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले सामने आये

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 01:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले सामने आये और इस महामारी के कारण सात और मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की संख्या 6,33,542 से अधिक हो गई है और मृतकों की संख्या 10,789 पर पहुंच गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार शहर में इस समय 2,060 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.37 प्रतिशत हो गई।

बृहस्पतिवार को संक्रमण की दर 0.28 प्रतिशत थी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश