दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,668 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,668 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 3, 2022 / 07:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,668 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। बुलेटिन में कहा गया कि इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 18,38,647 हो गए तथा मृतकों की संख्या 25,932 पर पहुंच गई।

दिल्ली में 13 जनवरी को संक्रमण के 28,867 मामले सामने आने के बाद से दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है। शहर में 14 जनवरी को संक्रमण की दर 30.6 प्रतिशत देखी गयी थी जो कि महामारी की इस लहर में सबसे ज्यादा थी।

भाषा यश पवनेश

पवनेश