पुडुचेरी में कोविड-19 के 27 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,527 हुई

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 27 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,527 हुई

  •  
  • Publish Date - January 2, 2022 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

पुडुचेरी, दो जनवरी (भाषा) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 27 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,527 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यहां 150 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,27,496 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,881 बनी हुई है। विभाग ने अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 13,97,207 खुराक दी हैं, जिनमें से 8,35,950 पहली और 5,61,257 दूसरी खुराक हैं।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना